Categories: Home

एएनएम रेन्जु कुमारी को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड लिए चयन होने पर क्षेत्र में खुशी

राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

एएनएम

भगवानपुर हाट(बिहार)प्रखंड क्षेत्र के बड़कागाँव पंचायत के बड़कागाँव मिश्रवलिया टोला के एएनएम रेन्जु कुमारी को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड के लिए चयन होने की सूचना पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलेगा।राष्ट्रीय स्तर पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की एक एएनएम का चयन होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।चयन की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मियों में जश्न का माहौल है।कई गण्यमान्य व्यक्ति उनसे ब्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें बधाई दे रहे है।इस सम्मान के लिए एएनएम का चयन होना दूसरे कर्मियों में सेवा का प्रेरणा श्रोत होगा।स्वास्थ्य कर्मियों में खास कर एएनएम लोगों में बेहतर सेवा करने की होड़ जगेगी।इस संबंध में प्राभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि जब हमको रेन्जु कुमारी को राष्ट्रीय नाइटेंगील नेशनल एवार्ड के लिए चयन होने की सूचना मिली तो हमे खुशी का ठिकाना नहीं रहा।एक मेरे अधिनस्त कर्मी को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन होना हम सभी के लिए गौरव की बात है।इस खुशी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आर के एन सहाय,डॉ. हरेंद्र सिंह,डॉ. प्रमेन्द्र सिंह,डॉ एहतेशाम अख्तर, डॉ जितेंद्र सिंह,डॉ. कुसुम खातून,केयर इंडिया के रचित गुप्ता,स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाम रब्बानी,प्राधान सहायक विजय शंकर सिंह,उपेंद्र सिंह,सुमित कुमार,जीएनएम सुमन कुमारी गुप्ता,मिन्नू कुमारी,नर्स उषा कुमारी,मानती कुमारी,पुनिता कुमारी,मुन्नी कुमारी,सुमन कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों में जश्न का माहौल बना हुआ है। इसके अलावे केवीके वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी,बीडीओ डॉ.अभय कुमार,सीओ युगेश दाश, प्रमुख रामजी चौधरी,मुखिया इंद्रवती देवी,सतेंद्र राम आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago