Categories: Home

अब ई-औषधि मोबाइल एप से दवाओं की मांग करेंगी एएनएम

प्रखंड स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण
• अब रजिस्टर संभालने से मिलेगी मुक्ति

गोपालगंज(बिहार)जिले के सभी स्वास्थ संस्थानों में कार्यरत एएनएम को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है इसके साथ ही कई सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ई- औषधि मोबाइल एप की लॉन्चिंग की गई है। इसके माध्यम से अब एएनएम ऑनलाइन दवाओं की मांग कर सकती हैं। अब उन्हें रजिस्टर के माध्यम से दवाओं की मांग करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनके कार्यों में काफी सहूलियत होगी। ई- औषधि मोबाइल एप के शुभम संचालन के लिए केयर इंडिया के आईटीसी कोऑर्डिनेटर के द्वारा प्रखंड स्तर पर सभी एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया गया। मोबाइल पर ई- औषधि एप के लॉगिग करवाने के साथ एप की जानकारी देते हुए केयर इंडिया के डिस्ट्रिक्ट टीम लीड मुकेश कुमार सिंह ने कहा विभागीय स्तर पर सभी को मोबाइल टैब दिए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग भी धीरे-धीरे पेपरलेस होने की ओर आगे बढ़ रहा है। अब दवा की मांग भी पेपरलेस होने की ओर आगे बढ़ रहा है। दवा की मांग ई-औषधि एप के माध्यम से होगी। उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम भी एप के माध्यम से ही दवा की मांग के साथ कार्य का लेखा जोखा अपडेट करते रहेंगे। साथ ही बताया आरोग्य दिवस ग्रीन चैनल को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

सुलभ और सशक्त बनेगा कार्य प्रणाली:
यह एक ऑनलाइन अप्लिकेशन है जो दवा के स्टॉक, उसके वितरण की अंतिम चेन तक नजर भी रखेगी और इस प्रक्रिया को सुलभ और सशक्त बनाएगी। परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले में संचालित जिला, प्रखंड स्तरीय सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण को अधिक सशक्त और सुलभ बनाने के लिए ई-औषधि पोर्टल लांच किया है। दवा की आपूर्ति, उपलब्धता, वितरण सभी ऑनलाइन की जाएगी। दवा की खरीद से लेकर स्टोर और उसके बाद वितरण केंद्र पूरी तरह इस एप्लिकेशन के अंतर्गत शामिल किया जायेगा। वितरण के साथ केंद्र में दवा जरूरत की पूरी सूची ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी को दवा वितरित करने के लिए उपकेंद्र आपूर्ति श्रृंखला के अंतिम उपभोक्ता तक दवा के पहुंचने तक इस अप्लिकेशन के माध्यम से निगरानी संभव होगी। 

मोबाइल ऐप के माध्यम से दवाओं की मांग करेंगी एएनएम:
पहले एएनएम के द्वारा रजिस्टर के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से दवाओं की मांग की जाती थी। जिससे काफी समय लगता था। प्रक्रिया पूरी होने तक स्वास्थ्य संस्थानों व आरोग्य दिवस पर दवाओं की कमी देखी जाती थी। इसको दूर करने के उद्देश्य से ई-औषधि मोबाइल एप लांच किया गया है। जिसके माध्यम से एएनएम अब दवाओं की मांग करेंगे। इसको लेकर सभी एएनएम को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण केयर इंडिया के द्वारा दिया जा रहा है।

दवाओं व उपकरणों की जानकारी ऑनलाइन:

ई-औषधि एवं ई-उपकरण की शुरुआत की गयी है। जिला एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में दवाओं एवं उपकरणों की सूचनाओं को ऑनलाइन कर इसे अधिक पारदर्शी बनाने की पहल की गयी है। इससे दवाओं एवं जरूरी उपकरणों की माँग एवं वर्तमान स्टॉक का पता चल सकेगा, जिससे आपूर्ति सुनिश्चित करने में आसानी होगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago