Home

कटिहार में कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

पोषण को बढ़ावा देने के लिए सेविकाओं ने कराया बच्चे का अन्नप्राशन
नवजात शिशुओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं का सामाजिक अंकेक्षण भी किया गया : डीपीओ
नवजात शिशुओं की बढ़ती उम्र के साथ पौष्टिक आहार देना भी जरूरी

कटिहार(बिहार)जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविकाओं द्वारा नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। ज़िले के सभी सेविकाओं द्वारा शिशुओं को अन्नप्राशन कराने के साथ ही स्थानीय लोगों को सही पोषण की जानकारी देने एवं उसके उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं का किया गया सामाजिक अंकेक्षण : डीपीओ

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी किशलय शर्मा ने बताया नवजात शिशुओं में कुपोषण को दूर करने के लिए उन्हें सही पोषण दिया जाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जिसके लिए पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक महीने में अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पोषण के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इसके अलावा सामान्य दिनों में भी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविकाओं द्वारा नवजात शिशुओं के परिजनों को पोषण की जानकारी दी जाती है।

नवजात शिशुओं की बढ़ती उम्र के साथ पौष्टिक आहार देना जरूरी

राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्यवक अनमोल गुप्ता ने बताया कि एसडीजी लक्ष्य 2.2 के अनुसार सभी प्रकार के कुपोषण को वर्ष 2030 तक खत्म करना है। इसमें 2025 तक अंतररातष्ट्रीय सहमति से निर्धारित पांच साल के बच्चों में स्टंटिंग, उम्र के अनुसार कम लंबाई और वेस्टिंग (लंबाई के अनुसार कम वजन) के लक्ष्य के साथ ही किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की पोषण की जरूरतों को हासिल करने का लक्ष्य भी शामिल हैं। एसडीजी लक्ष्य 3.2 के मुताबिक वर्ष 2030 तक नवजातों और पांच साल तक के बच्चों की रोकी जा सकने वाली मौतों पर लगाम लगाना है। उन्होंने यह बताया कि जन्म लेने के एक घंटे बाद ही शिशु को स्तनपान करवाना अनिवार्य है। छः महीने तक विशेष स्तनपान और उसे दो साल तक बरकरार रखना है। छह महीने के बाद शिशु को ठोस आहार देना और उम्र बढ़ने के साथ-साथ बच्चों को विविधतापूर्ण भोजन भी दिया जाना चाहिए ताकि बढ़ती उम्र में उसे पौष्टिक तत्व मिल सके।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago