स्नातक, इंटीग्रेटेड व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ओपन काउंसलिंग 31 अगस्त को
महेन्द्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेन्द्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जारी दाखिले की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर व इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदकों का दाखिले के लिए स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।
विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)2023 के नोडल ऑफिसर प्रो. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक,स्नातकोत्तर व इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में काउंसलिंग के बाद उपलब्ध रिक्त सीटों में दाखिले के लिए ओपन/फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्नातक,इंटीग्रेटेड व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए 31अगस्त को ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओपन काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को दिए गए शिडयूल के अनुसार विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में उपस्थित होना अनिवार्य है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉ. फूल सिंह ने बताया कि ओपन काउंसलिंग का शिडयूल, रिक्त सीटों का विवरण व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तोवजों के साथ ओपन काउंसलिंग के लिए आना है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment