Home

मैनिया बाबा मंदिर के पुजारी के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट करने बाद दान पेटी लेकर फरार हुए

घायल पुजारी

महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता में स्थित प्रसिद्ध मौनिया बाबा मंदिर के पुजारी के साथ गुरुवार की सुबह असामाजिक तत्व ने मारपीट कर दान पेटी लूट कर फरार हो गए। घायल पुजारी की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के 65 वर्षीय नागेश मिश्र उर्फ रामनाथ बाबा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोज की तरह मंदिर के पुजारी नागेश्वर मिश्र उर्फ रामनाथ बाबा 23 मार्च की शाम तकरीबन 6:15 बजे मंदिर में आरती की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक बंगरा गांव के तारकेश्वर उपाध्याय समेत अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनके गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दिए कि कहीं भी फोन किया तो जान से मार देंगे।

उन्होंने बताया कि मारपीट करने आए लोगों ने जल्द से जल्द मंदिर छोड़ देने की बात कही। अन्यथा पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि में मौनिया बाबा मंदिर के अलावे रामेश्वर धाम मंदिर का भी पुजारी हूँ। आरती के समय पहुंचे लोगों ने उनके साथ इतना मारपीट किया कि वह वहीं बेहोश हो गये। इसके बाद जाते वक्त सभी लोगों ने मंदिर के दान पेटी लूट ली। घटना के बाद लोगों की भीड़ जब एकत्रित हुई तो लोगों ने मुझे उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां बेहतरीन इलाज के लिए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस को आवेदन दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago