torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack अपना किसान पार्टी का चौथा वार्षिकोत्सव दिवस पटना में मनाया गया - गौरी किरण
Homeकृषिदेशबिहार

अपना किसान पार्टी का चौथा वार्षिकोत्सव दिवस पटना में मनाया गया

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आई एम ए हॉल पटना में मनाया

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने चौथा स्थापना दिवस पर सैकड़ों की संख्या में पटना पहुंच अपनी एकता दिखाई

पटना बिहार

बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास आई एम ए हॉल में 21 जुलाई को अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पार्टी के संस्थापक जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चौथा वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया ।कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों ,कार्यकर्ता,समर्थक राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा के स्वागत में मौजूद रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन पार्टी के वरीय नेता डॉ..संतोष कुमार ने किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा की अपना किसान पार्टी ,शोषितो, वंचितों, पिछड़ों की पार्टी है। हम सभी किसानों के हक हुकुम की लड़ाई वर्षो से जमीन पर लड़ रहे है। जब तक देश में किसानों को सम्मान नही मिलेगा तब तक कुछ भी संभव नहीं है। खुशी की बात यह है की हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ चार वर्ष पूरी कर लिए है।इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।और उन्होंने ये भी कहा की आगे भी मजबूती के साथ संघर्ष जारी रहेगा।पार्टी के अंदर युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।साथ ही उन्होंने कहा की पार्टी का उद्देश्य कृषि कानून बनाना,जल प्रबंधन नीति बनाना,मुफ्त शिक्षा व्यवस्था करना,किसानों के लिए फ्री बिजली करना , जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी महत्वपूर्ण बिंदु शामिल है।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा की बिहार ही नही देश के हर कोने कोने में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है। चौथा वार्षिकोत्सव दिवस समारोह में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता नागमणि,राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र ठाकुर, डॉ. बीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा,महामंत्री राकेश कुमार,अनिल कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष ,नितिन सिंह कुशवाहा उर्फ रवि प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष राजीव रंजन साह।सहित सैकड़ों किसान पार्टी के समर्थक ,कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण स्थापना दिवस में शामिल रहे।