भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के साघर सुल्तानपुर गांव में जिला पार्षद सदस्य बबीता देवी के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित की गई।जिसमे जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी,राजद नेता रविन्द्र राय,जिला पार्षद फजले अली,नगीना यादव,हारूनी महतो,श्रीनिवास यादव,राजू यादव सहित अन्य लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर भाई चारे के साथ होली मनाने की अपील की।इस मौके पर लोक गायक शत्रुध्न चौहान ने पारम्परिक होली बंगला में उड़े ला अबीर, रतिया आइल हमार बल्मुआ खेलब होली की प्रस्तुत कर खूब ताली बटोरी।
जिला पार्षद फजले अली ने रमजान की पवित्र महीने में होली और जुम्मे की नमाज एक साथ होने पर एक दूसरे से सहयोग करनी की अपील की।जबकि प्रखंड परिसर में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी गई।वही समाजसेवी मानेंद्र यादव ने आए सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर युवा संत नागमणि, जितेंद्र यादव,रंजीत यादव, देवानंद राम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment