Home

पूर्णिया में अभिभावकों से अपील:12 से 14 आयुवर्ग वाले बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर कराएं टीकाकृत

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत:
टीकाकरण के दौरान 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स के ही दिए जाएंगे टीके:
विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा कवच होता है टीकाकरण: बीडीओ
अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक कराएं: एमओआईसी

पूर्णिया(बिहार)राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही 12 आयुवर्ग से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए टीकाकृत होना निहायत ही जरूरी है। क्योंकि टीकाकरण के कारण ही आज हम सभी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित हैं। हालांकि तीसरी लहर से सुरक्षित रहने में सबसे ज़्यादा टीकाकरण ही कारगर साबित हुआ है। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया कोरोना से बचाव को लेकर टीके के लिए कम से कम 12 साल तथा अधिकत्तम 14 वर्ष होनी चाहिए। जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा गया कि जो बच्चे बुधवार को टीका लगवा रहे है, उनका जन्म 16 मार्च 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए। पहले की तरह ही बच्चों को कोविन पोर्टल www.cowin gov.in या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सुविधा ऑन स्पॉट होगी। टीके के लिए एक मोबाइल नंबर पर 4 बच्चों का नाम दर्ज किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि सभी बच्‍चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की डोज लगनी है।

विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा कवच होता है टीकाकरण: बीडीओ
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल में कार्यरत टीकाकरण केंद्र पर उद्घाटन के बाद बताया वैश्विक महामारी कोविड-19 जैसी संक्रमण ने टीकाकरण की महत्ता को एक बार फिर से दुनिया को समझा दिया है। वैसे तो टीकाकरण को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में देखा जाता है। इसका उदाहरण एक बार फ़िर से देखने को मिला है। जिलेवासियों से अपील कर कहा कि आप अपने मासूमों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित टीकाकरण केंद्र पर अपने साथ बच्चों को ले जाकर टीकाकृत करने का काम करें। ताकि आपके नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित एवं संक्रमण मुक्त हो सके।

अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक कराएं: एमओआईसी
पूर्णिया पूर्व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने उद्घाटन समारोह के दौरान बताया कि वर्तमान समय की बात करें तो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चल रहा है।वैश्विक महामारी से संबंधित विशेषज्ञों की मानें तो टीकाकरण घातक एवं खतरनाक बीमारियों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। सबसे अहम बात यह है कि आज से शुरू होने वाला टीकाकरण के दौरान 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स का ही टीका लगने वाले है। इसीलिए आप सभी अभिभावकों से अपील है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से जल्दबाजी में कोई और टीके नही लगवाएं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने वाली टीके के लिए कर्मियों को पहले से नया गाइडलाइन जारी किया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को लगने वाले टीके उपलब्ध हैं।

लाभार्थियों को दिये जाने वाले टीका: बीएचएम
पूर्णिया पूर्व पीएचसी के बीएचएम विभव कुमार ने बताया कि
सरकार की ओर से मिले दिशा-निदेश के आलोक में 12 वर्ष या इससे अधिक तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोर्बेवैक्स टीके की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में दी जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के किसी भी बच्चे को यह टीका नहीं दिया जाएगा। टीकाकरण के आयोजन को प्राथमिकता के आधार पर पहले विद्यालय स्तर पर टीकाकृत किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण स्तर पर किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई दिशा-निर्देश विभाग की ओर से नहीं आया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago