छपरा:विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने की जरूरत बताई। समिति की संरक्षक डॉ. अल्का सिंह ने कहा कि प्लास्टिक अब हमारे भोजन और पानी के जरिए शरीर में पहुंच रहा है। इससे बचने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर वैश्विक संधि की बातचीत के बीच लोगों को जागरूक करना जरूरी है। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी चुनौती है।
डॉ. अल्का सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सकता है। इससे वातावरण शुद्ध और स्वस्थ रहेगा। समिति ने अपील की कि लोग प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की बजाय उनका उपयोग छोटे या हल्के जड़ वाले पौधों को लगाने में करें। बोतलों में पौधे लगाना आसान है। इससे घरों और बगीचों की सजावट भी की जा सकती है। बोतलों से गार्डन प्लांट्स, हैंगिंग टोकरियां, पानी के डिब्बे और बर्ड हाउस जैसे सजावटी सामान बनाए जा सकते हैं।
छपरा के साधनापुरी स्थित समिति के स्थानीय कार्यालय में आयोजित जागरूकता अभियान में प्रीति शाही, मणि शाही, कुंती देवी, सुमन सिंह, पलक, आराध्या, सुरभि, अंजलि, रतन कुमार, सुरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों महिला और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अरिजीत सिंह ने किया। इस दौरान सभी को पौधे भेंट किए गए। साथ ही पौधा संरक्षण और लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment