Home

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 658 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र

दरभंगा(बिहार)प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के तहत आवास स्वीकृति और गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार ने की। यह कार्यक्रम अंबेडकर सभागार, समाहरणालय में हुआ।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 16,113 के लक्ष्य के विरुद्ध 13,536 लाभार्थियों को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी थी। 5 मार्च से 24 मार्च 2025 तक 658 नए लाभार्थियों को स्वीकृति मिली। इन लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 40 हजार रुपये की पहली किस्त राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हस्तांतरित की गई।

जिला स्तर पर सदर दरभंगा, बहादुरपुर और हनुमाननगर प्रखंड के 5-5 लाभार्थियों को उप विकास आयुक्त और निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने प्रतीकात्मक चाबी और स्वीकृति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा और विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

दरभंगा सदर प्रखंड के लाभार्थियों में संगीता देवी, दिनेश सहनी, फुल बीबी, राखी देवी, विनीता देवी, रंजीत महतो, फुल कुमारी देवी, नीलम देवी और सुनीता देवी शामिल रहीं। बहादुरपुर प्रखंड से माया देवी, सजो देवी, अनीता देवी, गौड़ी देवी, मुन्नी देवी, नीलम देवी, शैलो देवी, बबीता देवी, सुधीरा देवी और इंदु देवी को लाभ मिला। हनुमाननगर प्रखंड से भाग्यश्री देवी, खुशबुदा देवी, मालती देवी, शामली देवी, शमीना खातून, नाजनी खातून, लक्ष्मीनिया देवी, पुनम देवी और कमली देवी को योजना का लाभ मिला।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago