Home

अरब के रियाद में फसा नारद मैसेंजर के माध्यम से लगाई मदद की गुहार

बसंतपुर (सिवान) थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के मोतीलाल साह का पुत्र नारद कुमार सऊदी अरब के रियाद शहर में फस गया है । इसकी सूचना उसने मैसेंजर के माध्यम से गौरिकीरण न्यूज पोर्टल के पत्रकार को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है। सूचना देते हुए बताया है कि अठाई माह पूर्व ड्राईवर की नौकरी करने सऊदी अरब के रियाद शहर में आया था। इसी बीच किसी बात को लेकर एक भारतीय नागरिक से विवाद होने के कारण दस दिनों तक जेल में रहना पड़ा।

नारद के बूढ़े माता पिता

जिसके कारण मै सऊदी में अवैध रूप से निवास करने पर मजबुर हूं। पासपोर्ट व कार्ड नहीं होने से कभी भी सऊदी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। जबकि मालिक के डराने व धमकाने से मैंने समझौता करके कोर्ट से मुकदमा उठा लिया लेकिन मालिक ने धोखा देते हुए न तो वेतन दे रहा न ही पासपोर्ट वापस कर रहा है।

मालिक से तंग आकर मैंने भारतीय दूतावास से मदद मांगी तो डाट फटकार लगा कर भगा दिया गया । बेटे के सऊदी में फसने से बूढ़े मा बाप पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है । अपने गरीब माता पिता का दुखो को दूर करने गया था सऊदी कमाने नराद । एक तरफ जहां पैसे के अभाव में नारद की पत्नी डेढ़ माह की बच्ची को अपने साथ लेकर मायके चली गई है तो दूसरे तरफ इन लचार मा बाप को देखने वाला कोई नहीं है।नारद दो भाई है जिसका बड़ा भाई धर्मेन्द्र कुमार अपने बाल बच्चो के साथ दिल्ली में रहता है उसको माता पिता से कोई मतलब नहीं रहता है। जबकि नारद अपने माता पिता का ख्याल रखता था। 

माता पिता असहाय होने के कारण अभी तक इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई हैं

लिंक जिसके माध्यम से सूचना मिला है https://www.facebook.com/news.gaurikiran/inbox/?mailbox_id=1492624844191523&selected_item_id=100010255569447

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago