महाराजगंज(सीवान)मछली कारोबारी प्रदीप कुमार पटेल का शव शाम को पुलिस ने सीवान से पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौप दिया। प्रदीप का शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी रूबी देवी और पुत्र आशीष, आनंद और अंकुश अपने पिता के शव से लिपट चीत्कार करने लगे।जिससे से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो रही थी।
सैकड़ों की संख्या उपस्थित ग्रामीणों में किसी को भी यह हिम्मत नहीं हो रही थी कि पत्नी रूबी देवी तथा तीनों बच्चों को कैसे सांत्वना दे। बार-बार अचेत हो रही पत्नी व बच्चे के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। पत्नी रूबी देवी अपने पति के शव से लिपट कर रोते रोते बार बार अचेत हो जा रही थी। परिजनों को रोते बिलखते देख मौजूद हर किसी के आंखे नम हो गई थी।
महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मछली कारोबारी के हत्या के मामले में परिजन के तरफ से अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले के उद्भेदन के लिए तत्परता से लगी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment