Home

यक्षमा मरीजों की खोज में आशा फेसिलेटर “कामनी कौशल” निभा रहीं है मुख्य भूमिका

मोतिहारी(बिहार)जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडो में यक्षमा मरीजों की खोज को लेकर 100 डे अभियान चलाया जा रहा है ताकि 2025 तक टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सकें। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों,जनप्रतिनिधियों के साथ ही आशा और आशा फेसिलेटर भी लोगों को टीबी के बारे में जागरूक करते हुए मुख्य भूमिका निभा रही हैं।ढाका प्रखंड क्षेत्र के करसहिया गांव को टीबी मुक्त बनाने के लिए आशा फैसिलिटेटर “कामनी कौशल” लोगों के बीच जाकर उन्हें टीबी के लक्षण, व उससे बचाव का संदेश घर घर पहुँचा रहीं है।बता रहीं है की 2 हफ्ते से ज्यादा समय से खांसी, बलगम, बुखार, कमजोरी,वजन में कमी हो तो यह टीबी के लक्षण हो सकते है, समय न गवाए मुफ्त में जाँच जरूर कराए। उन्होंने बताया की टीबी एक गंभीर एवं संक्रमित करने वाला रोग है। जिससे लोगों को कष्टदायी जीवन से गुजरना पड़ता है,वहीं इससे संक्रमित लोग जाने अनजाने में अपने ही परिवार व आसपास के लोगों को संक्रमित करते है।इसलिए सरकार ऐसे लोगों को तुरंत पहचान करने के लिए कैंप लगा रहीं है, ताकि नए पोर्टेबल मशीन एवं नए लगने वाले इंजेक्शन से जाँच कर तुरंत टीबी संक्रमित व्यक्ति की पहचान करने के साथ निःशुल्क इलाज उपलब्ध करा रहीं है। वहीं इलाज के दौरान छः माह तक 1000 रुपए पोषण के लिए खाते में दे रहीं है ताकि लोग कुपोषित न हो।आशा फैसिलिटेटर “कामनी कौशल” व उनकी आशाओं की टीम घर घर घूमकर एवं लोगों के बीच जाकर मेघा एक्सप्रेस हेल्थ कैम्प की जानकारी दी एवं 148 से ज्यादा लोगों के जाँच करवाने में सहयोग की, इस सम्बन्ध में जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ. संजीव ने कहा की वर्ल्ड विज़न इंडिया के सहयोग से कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें बी.पी,शुगर,लंबाई, वजन और टीबी के संदिग्ध मरीजों का स्क्रीनिंग अल्ट्रा पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन से किया गया।जिसमें 56 लोग टीबी के संदिग्ध रोगी पाये गये,जिनका बलगम संग्रह कर ट्रू नट टेस्टिंग के लिए अनुमंडलिय अस्पताल ढाका में भेजा गया टेस्ट रिपोर्ट आने पर टीबी का मेडिसिन शुरू किया जायेगा। वहीं हेल्थ कैम्प का निरक्षण डब्लूजेसीएफ के नेशनल टीम के द्वारा किया गया। अहेली वाशु और गौतम कुमार,जिला स्तर पर वर्ल्ड विजन से रंजन वर्मा ने कैम्प का पूरा ऑब्जर्वेशन किया।इस कैंप में आशा फैसिलिटेटर “कामनी कौशल”का सराहनीय योगदान रहा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago