Home

अररिया में मलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षित की जा रही आशा कार्यकर्ता

मलेरिया प्रभावित जिले के चिह्नित गांवों की एक सौ आशा कार्यकर्ताओं को दिया जायेगा प्रशिक्षण
जागरूकता मलेरिया से बचाव का बेहतरीन जरिया, आस-पास के माहौल को स्वच्छ बनाये रखना जरूरी

अररिया(बिहार)जिले में मलेरिया हमेशा से एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या रहा है। जिले में सैकड़ों लोग हर वर्ष इससे प्रभावित होते हैं। मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है। मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से ये फैलता है। जिले में मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। इसे लेकर जिले के मलेरिया प्रभावित चिह्नित गांवों की आशा कार्यकर्ता को जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये जिले के अलग अलग प्रखंडों के कुल एक सौ आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है।

मच्छरों के द्वारा फैलने वाला प्रमुख रोग है मलेरिया :

मलेरिया से संबंधित जानकारी देते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है। संक्रमित मच्छर के मौजूद परजीवी की वजह से यह बीमारी होता है। मलेरिया प्लाजमोडियम वीवेक्स नामक वायरस के कारण होता है। एनाफिलिज नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से यह मनुष्य के रक्त प्रवाह में वायरस संचारित होता है। केवल वही मच्छर किसी व्यक्ति में मलेरिया संचारित कर सकता है जिसने पहले किसी मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति को काटा है।

रोग संबंधी लक्षणों के आधार पर रोग की पहचान आसान :

डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया मलेरिया के कई लक्षण हैं। लेकिन एक ही मरीज में सभी लक्षण दिखे यह जरूरी नहीं है। अमूमन बुखार आना, सिरदर्द, उल्टी होना, मन मचलना, ठंड लगना, चक्कर आना सहित अन्य अन्य रोग के प्रमुख लक्षण हैं। कोई भी साधारण बुखार मलेरिया हो सकता है। रोगी के बल्ड सैंपल की जांच से रोग का पता आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रोग से बचाव के कई आसान उपाय हमारे पास उपलब्ध हैं। इसमें मच्छरदानी का प्रयोग, आस-पास के माहौल की स्वच्छता का ध्यान रखना, जलजमाव की स्थिति पैदा न होने देना, घर के अंदर मच्छर मारने वाली दवा का प्रयोग, मच्छर के घर में प्रवेश को रोकने के लिये खिड़कियों पर जाली का प्रयोग सहित अन्य उपाय किये जा सकते हैं।

प्रशिक्षण के लिये एक सौ आशा कार्यकर्ता चयनित :

डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये कुल एक सौ आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। जिसमे फारबिसगंज से 15, नरपतगंज से 13, अररिया से 15, जोकीहाट से 12, पलासी से 10, रानीगंज से 15, भरगामा से 08, कुर्साकांटा से 06 व सिकटी से 06 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है।

रोग के बारे में समुचित जानकारी देना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य :

वीडीसीओ ललन कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया रोग से समुचित जानकारी देना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। ताकि अपने पोषक क्षेत्र में किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखने व तत्काल जांच के बाद उनका इलाज शुरू कराया जा सके। उन्होंने बताया डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर साल मलेरिया की वजह से 2 लाख लोगों की मौत होती है। इसका सबसे अधिक शिकार 05 से 14 साल के बच्चे होते हैं। मलेरिया रोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। रोग नियंत्रण के लिये उन्होंने जन जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वीबीडी कंस्लटेंट सुरेंद्र बाबु सहित अन्य मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago