Home

कालाजार की तलाश में हर दरवाजे पर आशा की दस्तक

  • घर-घर जाकर हो रही है कालाजार मरीजों की खोज
  • बालू मक्खी के काटने से होता है कालाजार, लक्षण दिखाई देने पर करवाएं जांच
  • जिले के 14 प्रखंडों में 319 आशाओं को दी गई जिम्मेदारी
  • जिले के 278 संभावित गावों के 85753 घरों में होगी कालाजार के मरीजों की खोज

पूर्णियाँ(बिहार)कालाजार के मरीजों की तलाश में हर घर के दरवाजे पर आशा की दस्तक हो रही है। लक्ष्य है 2020 तक कालाजार से समाज को मुक्त करने का। इस लक्ष्य पर काम करते हुए आशा जिले में घर-घर जाकर पड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए जिले के सभी आशाओं और आशा फैसिलेटर को पारंगत किया गया है।

पहचान और लक्षण की हो रही बात:
जिले में सभी स्तरों पर कालाजार की खोज से एक दिन पूर्व माइकिंग द्वारा प्रचार-प्रसार भी करवाया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम लोगों को भी कालाजार के पहचान और लक्षण की जानकारी आशा कर्मियों की तरफ से दी जा रही है। ऐसा इसलिए कि लोग जागरूक हो जाएं और पूर्व से ही सतर्क रहें। खतरा दिखने पर अविलंब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जांच करा सके।

विशेष मिशन में 319 आशा कार्यकर्ता:
कालाजार के मरीज़ों की खोज के लिए पूरे जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 319 आशाओं को लगाया गया है। आशाओं के पर्यवेक्षण के लिए कुल 120 आशा फैसिलेटर को भी प्रशिक्षित किया गया है। इन आशाओं द्वारा जिले के 278 संभावित गांवों के कुल 85753 घरों में जाकर कालाजार के मरीजों की खोज की जाएगी। कालाजार के लिए आशाओं द्वारा घर-घर होने वाले सर्वे और कालाजार सम्बंधित जानकारी देने के लिए प्रखंडों में विभाग द्वारा प्रचार अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रचार वाहन से माइकिंग द्वारा लोगों को कालाजार से बचाव के लिए जागरूक करवाया जा रहा है।

इन व्यक्तियों की होगी जांच :
रोगी खोज के दौरान 15 अथवा 15 दिनों से अधिक दिनों से बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिन्होंने बुखार के दौरान मलेरिया की दवा अथवा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन किया हो और उसके बाद भी बुखार ठीक न हुआ हो साथ ही उन्हें भूख की कमी व पेट का बड़ा होना जैसे लक्षण दिखाई दें उन व्यक्तियों को RK-35 किट से जांच करवाने के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। क्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति ने पूर्व में कालाजार का इलाज करवाया हो फिर भी उनमें बुखार के साथ कालाजार के अन्य लक्षण पाए जा रहे हों तो ऐसे व्यक्तियों को बोन मैरो या स्प्लीन एस्पिरेशन जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल रेफर करवाया जाएगा।

कालाजार और लक्षण :
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रक पदाधिकारी डॉ. आर. पी. मंडल ने बताया कालाजार धीरे-धीरे विकसित होने वाला बीमारी है जो मादा फ्लैबोटामस अर्जेंटाइप्स (बालू मक्खी) के काटने से होता है. मक्खी के काटने के 15 से 20 दिन बाद व्यक्ति में कालाजार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उन्हें बार-बार बुखार आने लगता है. इसके साथ-साथ भूख में कमी, वजन का घटना, थकान महसूस होना, पेट का बढ़ जाना आदि इसके लक्षण के रूप में दिखाई देने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति को तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। ठीक होने के बाद भी कुछ व्यक्ति के शरीर पर चकता या दाग होने लगता है। ऐसे व्यक्तियों को भी अस्पताल जाकर अपनी जांच करा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 41 व्यक्ति कालाजार से पीड़ित हैं जबकि 15 ऐसे व्यक्ति पाए गए हैं जिन्हें पूर्व में कालाजार था। आशाओं द्वारा ऐसे संक्रमित व्यक्तियों के घर के चारो तरफ के घरों पर विशेष रूप से मरीजों की खोज के लिए निर्देश दिए गए हैं।

मरीजों को सरकार से आर्थिक सहायता :
कालाजार से पीड़ित रोगी को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में बीमार व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा 6600 रुपए और केंद्र सरकार द्वारा 500 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि कालाजार संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण के समय में दिया जाता है। वहीं चमड़ी से जुड़े कालाजार संक्रमित रोगी को केंद्र सरकार की तरफ से 4000 रुपए दिए जाते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

5 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

5 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

5 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 week ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago