नई दिल्ली:विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने आशीष कुमार साह ‘विद्यार्थी’ को ओड़िशा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। परिषद ने उम्मीद जताई है कि आशीष विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। हिंदी को देश-विदेश में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी मिश्रा और राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नंदकिशोर साह ने आशीष विद्यार्थी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह नियुक्ति परिषद के ओड़िशा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की अनुशंसा पर हुई है।
आशीष विद्यार्थी पूर्व तट रेलवे में पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत हैं। रेलवे में 25 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। रेलवे के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुके हैं। इनमें रेल मंत्री हिंदी निबंध पुरस्कार, स्वागतिका संस्था कटक का सम्मान, नेपाल की संस्था द्वारा विश्व हिंदी भूषण की मानद उपाधि और हिंदी काव्य शिरोमणि सम्मान शामिल हैं।
विद्यार्थी ने राजभवन उड़ीसा, दूरदर्शन भुवनेश्वर, पर्यटन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ किया है। ओड़िशा जैसे अहिंदी भाषी क्षेत्र में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार सक्रिय हैं। लेखनी के माध्यम से लोगों को हिंदी में बोलने, लिखने और कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्हें इस दायित्व के लिए विक्रमादित्य सिंह, मनीष कुमार पांडेय, मंजूश्री वेदुला, गोबिंद चौधरी, संगीता बनाफर, उमेश कुमार प्रजापति, रितु महिपाल, राजपाल यादव, विनोद कुमार सहित कई पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने बधाई दी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment