Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में गीता जयंती के अवसर पर अष्टादश श्लोकी गीता का हुआ वाचन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में गीता जयंती के अवसर पर अष्टादश श्लोकी गीता वाचन का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा लघु सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें। उन्होंने अपने संबोधन में मानव जीवन में गीता के महत्त्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गीता सदैव ही जीवन में सही राह दिखाने का कार्य करती है। कुलपति ने गीता के नियमों को जीवन में शामिल करने का भी आह्वान किया।विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय के मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम श्रीमद्भगवत गीता से जीवन कौशल के विद्यार्थियों सहित शिक्षकों व शोधार्थियों ने हिस्सा लिया और अष्टादश श्लोकी गीता का वाचन किया। उन्होंने कहा कि गीता हमें जीने की कला सीखाती है और कर्म करते रहने की प्रेरणा देती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago