Home

मशरख राम जानकी मंदिर में लाखों रूपये की भगवान श्री राम ,लक्ष्मण और मॉं सीता की अष्टधातु की मूर्तियां हुई चोरी मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

एसएसपी पहुंच की घटना की जांच

बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए मंदिर में स्थापित अष्टधातु से बने भगवान के मुर्ति चुराई ममाल सारण जिले के मशरख थाना परिसर से सटे उत्तर राम जानकी शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने अपनी दुस्साहस का परिचय देते हुए मंदिर परिसर में पीछे का ताला काट मंदिर में अवस्थित भगवान राम मॉं सीता और भाई लक्ष्मण की अष्टधातु की लाखों रूपए मुल्य की मूर्ति चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।

फाइल फोटो

इस सम्बन्ध में मंदिर के पुजारी टुन्ना बाबा ने कहा कि वे जब सुबह आए देखा कि सामान अस्त-व्यस्त विखरा हैं और गर्भ गृह के मुख्य कमरें का ताला काटा गया है। और भगवान श्री राम, मॉं सीता और भाई लक्ष्मण जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अज्ञात चोरों ने अपनी साक्क्ष मिटाने हेतु मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क समेत मशीन उखाड़ साथ कर लेकर चलें गये हैं।

वहीं चोरों के द्वारा मंदिर परिसर में ताला काटने वाला कटर थोड़ी ही दूरी पर दलित टोला में फेका पाया गया।जहां भगवान के पहनाए गए वस्त्र लावारिस हालत में पड़े हुए हैं। घटना के सुचना पर मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु दल बल के साथ पहुंच और मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अष्टधातु की मूर्तियां लाखों रूपए की है सैकड़ों वर्ष पुरानी की बताई जा रही है।

मशरख थाना पुलिस भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब थाना परिसर से सटे मंदिर में चोरों के द्वारा चोरी की जा सकती है तों अन्य इलाके में सुरक्षा कैसे महसूस किया जाए।। स्थानीय पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

9 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago