थानेदार सहित चार पुलिस कर्मी घायल
पुलिस वाहन के चालक गम्भीर स्थिति में सीवान रेफर
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कोइरगांवा गांव में दो वर्ष पूर्व हुए विवाद के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अचानक अभियुक्तों द्वारा हमला बोल देने से थानेदार सहित छः पुलिस कर्मी घायल हो गए।घटना सोमवार की रात्रि की है।
विदित हो कि 2020 के अगस्त माह में कोइरगांवा निवासी प्रेम प्रकाश राम ने थाने में आवेदन देकर महादलित परिवार के लोगों के साथ मारपीट तथा आगजनी करने का आरोप लगते हुए महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढा गांव के गोलू शाही पिता सुलाखन शाही सहित 15 ज्ञात एवं 15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए एस सी/एस टी का मामला दर्ज कराया था।
उस समय भगवानपुर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत कांड संख्या 203/20 दर्ज हुआ था।सोमवार की रात्रि में कांड के आईओ आफताब आलम ,थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढा गांव पहुँचे।
अभियुक्त गोलू शाही और उनके परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला
बोल दिया गया।जिससे थानाध्यक्ष पंकज कुमार,सिपाही रामप्रवेश यादव,मंजिद साह तथा चालक अरविंद कुमार घायल हो गए।
जिसमे गम्भीर रूप से घायल चालक को सीएचसी भगवानपुर से बेहतर इलाज हेतु सीवान रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद पुलिस अभियुक्त गोलू शाही,सुलाखन शाही,पलक शाही, को गिरफ्तार कर थाने लाई है।पुलिस पर हमला के मामले में महाराजगंज थाने में लिखित रूप से सूचना दे दी गई है।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment