Home

अंधा मानव नाटक के जरिए समाज में व्याप्त बुराई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार पर किया गया प्रहार

हाजीपुर(वैशाली)अहसास कलाकृति पटना द्वारा दीपक श्रीवास्तव लिखित एवं कुमार मानव निर्देशित हास्य व्यंग्य हिन्दी नाटक ‘‘अंधा मानव‘‘ का मंचन पटना के कालिदास रंगालय सभागार में बिहार आर्ट थियेटर द्वारा आयोजित सात दिवसीय 107 वीं अनिल कुमार मुखर्जी जयंती सह 32 वां पटना थियेटर फेस्टिवल 2023 में किया गया।नाटक ‘‘अंधा मानव‘‘ समाज में व्यपाप्त कई जवलंत मुद्दों घुसखोरी, भ्रष्टाचार, नकारात्मक राजनीति, ठगी, छिनतई, अन्याय, बेरोजगारी, भूखमरी जैसे यथार्थ को दर्शाता है।सभी कलाकारों नें अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए खूब तालियां बटोरी।नेता की भूमिका में नाटक के निर्देशक कुमार मानव ने उम्दा अभिनय किया।हवलदार की भूमिका में विजय कुमार चौधरी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पागल की भूमिका में भुवनेश्वर कुमार और भिखारी की भूमिका में मंतोष कुमार नें अंत तक नाटक को बांधे रखा।रिसर्चर की भूमिका में अर्चना कुमारी नें पूरे नाटक में जनता का पक्ष रखते हुए नजर आई। सेठ की भूमिका पृथ्वीराज पासवान एवं मद्रासी की भूमिका में सरबिन्द कुमार नें अपनी छाप छोरी। कुबड़ा के पात्र में शुभम कुमार, बाल भिखारी की भूमिका में मयंक कुमार, सुहानी कुमारी नें दर्शकों को आंदोलित किया। राजकिशोर पासवान नें नेता के कार्यकर्ता की भूमिका निभाई। प्रकाश परिकल्पना ब्रह्मानन्द पांडेय, रूप सज्जा माया कुमारी, मंच परिकल्पना बलराम कुमार ने किया। इस अवसर पर कला सास्कृतिक पुरूष एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी ‘संत‘ और सत्यजीत मिश्रा नें अपने विचार भी रखे और कहा कि इस तरह के नाटक समाज को आईना दिखाता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago