Home

भगवानपुर में छापेमारी करने गई पुलिस बल पर हमला ,तीन पुलिसकर्मी घायल

तीन पुलिस की गाडियां क्षतिग्रस्त

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कौड़ियां टोले लिलही में सोमवार को प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या पीट पीट कर दी गई थी।जिसमे युवक के शव को रख ग्रामीण सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम सड़क को खोलने के दौरान अक्रोशित ग्रामीण और पुलिस के बीच झापड़ हो गई थी।पुलिस पर हमला करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस छापेमारी करने गई थी।

घायल एएसआई कृष्णा राम

मृत युवक के परिजन शव के पास बैठे थे।इसी दौरान पुलिस के गाड़ी से युवक की बहन किरण कुमारी का पैर दब गया।जिसके बाद पुलिस और युवक के परिजनों में झड़प हो गया।जिसमें पुलिसिया कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल हो गए है।जिसमे सभी घायल अपने को पुलिस से बचाते हुए इलाज करा रहे है।घायलों में मंजू कुमारी,निशा कुमारी, मृतक की मां दुर्गावती देवी,भाई अनिल कुमार,नाना बाबूलाल महतो आदि लोग शामिल है।

घायल सिपाही दीपक कुमार

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस रात्रि में छापेमारी करने गई थी।जिसमे पुलिस बल पर स्थानीय लोगों ने हथीयार सहित ईट पथर से हमला कर दिया।जिसमें भगवानपुर थाने के एएसआई कृष्णा राम,एक सिपाही दीपक कुमार और दरौंद थाना के होमगार्ड के सिपाही ओमप्रकाश यादव घायल हो है।जिन्हें बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घायल पुलिस जवान दीपक के गर्दन में भाला मारा गया है।भगवान का शुक्र है कि दो नसो के बीच भाला लगा है।इसी घटना में दरौंदा,महाराजगंज एवं गोरेयाकोठी थाने की गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई है।गांव में तनाव का माहौल कायम है।वही पुलिस के दमनात्मक करवाई से गांव सन्नटा छाया हुआ है तथा पुलिस के भय से घर छोड़ कर लोग पलायन कर गए।

मृत युवक के मां के आवेदन पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मृत युवक की मां दुर्गावती देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है।जिसमें उन्होंने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।जिसमें हंसनाथ महतो,मेघनाथ महतो एवं नीतीश कुमार शामिल है।पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मेघनाथ महतो एवं हंश नाथ महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दी।

सड़क जाम करने तथा पुलिस पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के कौड़ियां में सोमवार को दिन में एन एच 227 ए पर शव रख कर सड़क जाम करने एवं पुलिस बल पर हमला करने के मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें उन्होंने सड़क जाम को खुलवाने के दौरान पुलिस बल पर जान लेवा हमला करना शामिल है।इस मामले में मैं स्वयं घायल हो गया तथा एसआई रवि कुमार,एवं ए एस आई शैलेश कुमार घायल हो गए।इस मामले में थाने में अठारह नामजद सहित 150 से 200 अज्ञात महिला पुरुष शामिल जिन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई करने में जुट गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago