Home

घर में सोए दंपति को जलाने का प्रयास,इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती

सीवान (बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में असमाजिक तत्वों ने घर के एक कमरे में सो रहे एक दंपती सहित तीन लोगों को मौत के घाट उतारने के उद्देश्य से गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद एक न्याब तरीका अपनाते हुए जानलेवा हमला कर दिया । जिसमे दंपती गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए । वहीं साथ में सोई एक पांच वर्षीय बालिका के झुलसने घायल हुई है । घटना में मतनपुरा गांव के अजय ठाकुर 55वर्ष एवं उनकी पत्नी उषा देवी 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुई है।जिसमे अजय ठाकुर का इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।वहीं साथ में सोई उनकी पांच वर्षीय पोती पायल कुमारी मामूली रूप से घायल हुई है । घटना को असमाजिक तत्वों ने लगभग एक बजे रात को अंजाम दिया है। उस समय अजय ठाकुर अपनी पत्नी उषा देवी एवं पोती पायल कुमारी के साथ घर के बाहरी हिस्से में बना कोठरी में सोए हुए थे।कोठरी से लगभग 40 फिट दूर से असामाजिक तत्त्वों ने विशेष किस्म का तार कोठरी के दरवाजे तक बिछा दिया । बोतल में पेट्रोल भर तार के मुंह में लगा दिया तथा पूरे तार को भी पेट्रोल से भींगो दिया तथा कोठरी के अंदर तार डाल आग लगा गायब हो गये।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गए है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago