Home

छपरा-वाराणसी रेलखंड होकर आनेजाने वाले यात्री ध्यान दें


15 से 19 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत छपरा-वाराणसी रेलखंड के रसड़ा-चिलकहर-फेफना खण्ड पर दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इन्टरलाकिंग तथा नान इन्टरलाकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रिषिड्यूलिंग किया गया है। इसकी जानकारी रेलवे जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। ट्रेनों के परिवर्तन से छपरा के यात्रियों को ख़ासा प्रभावित होना पड़ेगा। आगे जानिए, किन ट्रेनों पर क्या होगा प्रभाव –

रिशिड्यूलिंग

गोरखपुर से 15 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस 60 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
बलिया से 16 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 30 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
बलिया से 19 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 60 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
निरस्तीकरण

बलिया से 17 से 19 अक्टूबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शाहगंज से 18 एवं 19 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन

अमृतसर से 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
जयनगर से 16 एवं 18 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
अजमेर से 17 एवं 18 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
दरभंगा से 19 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पवन एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
सूरत से 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
सूरत से 14 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
सूरत से 18 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago