Home

औरंगजेब अंसारी ने 96% अंक प्राप्त कर बने स्कूल टॉपर


भगवानपुर हाट(बिहार)कोरोना महामारी के चलते हुए लाकडाउन की वजह से सभी स्कूल बंद पड़े हुए । जिसका सीधा असर बच्चों के पठन पाठन पर पड़ रहा है।लेकिन कुछ ऐसे भी स्कूल है जो बच्चों के पढ़ाई-लिखाई को लेकर कोई समझौता करने को तैयार नहीं हो रहे है।इन्ही में से एक है नगवां का ग्लोरियस पब्लिक स्कूल जहां के बच्चों ने आनलाइन पढ़ाई करके शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पब्लिक स्कूल के यूकेजी में पढ़ाई करने वाले औरंगजेब अंसारी पिता बादशाह अंसारी गांव कौड़ियाँ के 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि शालू कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल कि है। शुभम कुमार ने 93 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया व रवि कुमार ने 92.15 प्रतिशत अंक हासिल करके चौथा स्थान हासिल किया। स्कूल के 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए और 17 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल के संचालक ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और बाकी बच्चों को भी इनसे अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के चेयरमैन मुन्ना कुमार यादव ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को उनके घर जाकर मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए मेहनत करवाने वाले स्टाफ को बधाई दी।
वही औरंगजेब अंसारी ने गौरीकिरण से बातचीत करते हुए बताया कि वह बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनेंगे और उनकी छोटी बहन फलक शाह अंसारी डांक्टर बनेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

12 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago