Categories: Home

राष्ट्र की प्रगति व विकास के लिए जागरूक मतदाता महत्त्वपूर्ण- प्रोफेसर आर.सी. कुहाड़


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को कर्त्तव्यों से कराया अवगत
विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को संकल्प के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

हरियाणा(महेंद्रगढ़)भारत एक विशाल गणतांत्रिक देश है और इस समृद्धि के पथ पर आगे ले जाने तथा भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्त्तव्यों का सही क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक इस प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाए।भारतीय गणतंत्र को समृद्ध और प्रभावशाली बनाने के लिए जरूरी है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की अहम भूमिका सुनिश्चित हो। मतदान महादान है और मतदान कर हम न केवल राष्ट्र के चतुर्दिक विकास में योगदान देते हैं बल्कि उसकी प्रगति में भी साझेदार बनते हैं। यह विचार हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ऑनलाइन संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता का संकल्प भी दिलाया।


कुलपति ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशिष्ट संदेश के माध्यम से कहा कि प्रत्येक नागरिक का मत महत्त्वपूर्ण होता है और एक-एक मत से सरकार गठित होती है जो कि राष्ट्र की प्रगति व विकास को सुनिश्चित करती है इसलिए हमें न सिर्फ मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक बनाना चाहिए। इस अवसर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्त्व से अवगत कराते हुए इस दिशा में अपने स्तर पर विशेष जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मोनिका व डॉ. आनन्द शर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि हमारा वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिनेश चहल ने कहा कि यदि आप भारत राष्ट्र का चतुर्दिक विकास चाहते हैं तो मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से हमारी कोशिश है कि विभिन्न स्तरों पर मतदाता जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखा जाए और आमजन को मतदान के महत्त्व से अवगत कराया जाए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago