Home

पूर्णिया में मिशन परिवार विकास अभियान के लिए सामुदायिक स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

5 से 24 सितंबर तक चलेगा अभियान, प्रशासनिक तैयारियां शुरू:जिलाधिकारी
सहयोगी संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग: सिविल सर्जन
महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी से संबंधित जानकारी दी जाएगी: डीपीएम
सामुदायिक स्तर पर किया जाएगा लोगों को जागरूक: डीसीएम

पूर्णिया(बिहार)जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के साधनों एवं उसके प्रयोग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में जिले में आगामी 05 से 24 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा का शुभारंभ किया जाएगा। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह द्वारा जारी  दिशा-निर्देश के आलोक में अभियान की सफ़लता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पखवाड़े के सफ़ल संचालन को लेकर अन्य सहयोगी संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसका समापन आगामी 24 सितंबर को होगा। इससे वूर्व जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सामुदायिक स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पखवाड़े के सफल संचालन के लिए सहयोगी संस्थाओं जैसे: केयर इंडिया, डब्ल्यूएचओ, आईसीडीएस सहित अन्य का भी सहयोग लिया जाएगा।

महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी से संबंधित जानकारी दी जाएगी: डीपीएम
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 05 से 11 सितंबर तक पूरे जिले में योग्य दंपति संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक और योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जबकिं 12 से 24 सितंबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन हिगा, जिसके माध्यम से योग्य लाभार्थियों को महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार नियोजन के लिए आने वाली महिलाओं या अभिभावकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं एवं दी जा रही सेवाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी जाएगी।

सामुदायिक स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा: डीसीएम
जिला सामुदायिक उत्प्रेरक संजय कुमार दिनकर ने बताया कि ई-रिक्शा के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन से संबंधित संदेश पहुंचाया जाएगा। इस दौरान परिवार नियोजन के साधन को अपनाने से होने वाले फायदे सहित अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारियां भी दी जायेंगी ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago