Home

मतदाता सूची सुधार को लेकर जागरूकता रथ रवाना

सिवान:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

यह रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देगा। साथ ही नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेगा।

डीएम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण और संग्रहण का कार्य 25 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अगस्त को किया जाएगा। दावा और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक तय की गई है।

डीएम ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-एईआरओ की अगुवाई में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ नियमित बैठकें हो रही हैं। हर दिन शाम को डीएम स्वयं समीक्षा कर रहे हैं और जरूरी निर्देश दे रहे हैं। बैठकों में कार्य की प्रगति के साथ-साथ समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

इस मौके पर अपर समाहर्ता सिवान, जिला के वरीय पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago