torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मतदाता सूची सुधार को गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

मतदाता सूची सुधार को गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

सिवान:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और मताधिकार के प्रति जागरूक करेगा।

डीएम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रहण 25 जून से 26 जुलाई तक किया जा रहा है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अगस्त को होगा। दावा और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर तय की गई है।

डीएम ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। सभी प्रखंडों में बीडीओ-सह-एईआरओ की अगुवाई में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ नियमित बैठकें हो रही हैं। हर शाम डीएम स्वयं समीक्षा कर रहे हैं और जरूरी निर्देश दे रहे हैं। बैठकों में कार्य की प्रगति के साथ समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

इस मौके पर अपर समाहर्ता सिवान, जिला के वरीय पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क अधिकारी मौजूद रहे।