दरभंगा:बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर दरभंगा समाहरणालय परिसर से जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन और श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने संयुक्त रूप से इस वाहन को रवाना किया।
अपर समाहर्ता ने कहा कि यह वाहन जिले के सभी प्रखंडों में जाकर बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों से काम कराना गैरकानूनी है। आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल भेजें, काम न कराएं।
श्रम संसाधन विभाग का उद्देश्य है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम न लिया जाए। अगर कोई नियोजक ऐसा करता है तो विभाग द्वारा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।
बच्चों को मुक्त कर बाल कल्याण समिति दरभंगा के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। फिर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू होती है। दोषी नियोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, ऐसे नियोजकों से प्रति बाल श्रमिक 20 हजार रुपये वसूले जाते हैं। यह राशि जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा होती है।
अगर नियोजक राशि नहीं जमा करते तो उनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर कर वसूली की जाती है।
सरकार बाल श्रमिकों के माता-पिता और उनके परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ती है। ताकि वे मुख्यधारा में आ सकें और बच्चे दोबारा बाल श्रम में न जाएं।
श्रम अधीक्षक ने कहा कि बच्चों से काम कराने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा लक्ष्मण कुमार झा, घनश्यामपुर के बमबम कुमार, कुशेश्वरस्थान के शुभम, बेनीपुर के नवचन्द्र प्रकाश, केवटी के दिलीप कुमार, कार्ड्स संस्था से जिला समन्वयक नारायण कुमार मजुमदार, प्रयास जैक दरभंगा से नारद मंडल और विरेन्द्र कुमार झा, आश्रय ट्रस्ट से समन्वयक समीर पॉल और निवेश कुमार, महिला वन ऑफ सेंटर से जिला परियोजना प्रबंधक जयंती सिंहा और उप श्रम आयुक्त कार्यालय के कई कर्मी मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment