Home

नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सिवान:जिलाधिकारी के निर्देश पर अंबेडकर भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। सोमवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार और अपर समाहर्ता नवनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की।

नशा मुक्त भारत अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित है। इसका उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है। खासतौर पर युवाओं को इससे बचाव के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी के तहत कार्यशाला में शहर के स्कूलों और आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों को बुलाया गया। पीपीटी के जरिए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही, नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने सभी से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग मोहम्मद मिनहाजुद्दीन समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago