भगवानपुर हाट(सीवान)महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित रिसौरा पंचायत के तिवारी टोला गांव में पीड़ित परिवारों के बीच आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी एजाज अहमद सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ पहुच शनिवार के शाम में बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।इसके उपरांत उन्होंने ने पीड़िता परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन स्थानीय प्रशासन से मिल समाधान कराने का भरोसा दिलाया।तथा आने स्तर से लगातार पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण कराने की बात कही।जबकि इनके समर्थकों ने बाढ़ प्रभावित उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मराछी गांव में पीड़ितों के बीच चिउरा मीठा का वितरण किया। वितरण कार्य में राजा पासवान,गणेश राम, जीतन राम, राम बाबू, राजकुमार, अरबिंद जी, अमर शर्मा, कामरान अली, इम्तियाज़ अली, इसराफिल हुसैन, कृष्णा कुमार रमन, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment