Home

बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भीम चेतना रथ निकालने का लिया गया निर्णय

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के साघर सुल्तानपुर गांव में शिक्षक मुन्ना राम के घर पर बहुजन समाज के चिंतकों की एक बैठक हुई।जिसमे आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मानने का निर्णय लिया गया।

जिसमे जयंती के दिन भीम चेतना रथ के माध्यम से बाबा साहेब के विचारो को जन जन तक पहुंचाने कार्य किया जाएगा।इसके उपरांत बैठक में दियारा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार मांझी के निधन के सूचना पर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।बता दे की अनिल कुमार मांझी ने दियारा को गंडक नदी की त्रासदी से बचाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।बैठक में बीडीसी समसुल तबरेज अंसारी,शिक्षक बाबूलाल पासवान,परशुराम राम,सरोज पासवान,सुरेश यादव,कन्हैया कुमार कुशवाहा,सरपंच प्रभुनाथा यादव,सतेंद्र यादव,बबलू चौहान,शिवम राम,राजू राय,श्रीनिवास प्रसाद गौड़, डॉ.लियाकत अली,नागेंद्र राम,बिट्टू पासवान,पूर्व सरपंच परमेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago