Categories: Home

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

गर्भवती महिलाओं को दी गयी सही पोषण व बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी

अररिया(बिहार)जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सोमवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के घर पहुंच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण,नियमित चिकित्सकीय जांच,सुरक्षित प्रसव सहित परिवार नियोजन से जुड़े विभिन्न स्थायी व अस्थायी उपायों के प्रति जागरूक किया।मालूम हो कि हर महीने की सात तारीख को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के लिये गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।इस दौरान उन्हें गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियां व पोषण संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
गर्भवती महिलाओं को अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के संपर्क में लगातार रहना चाहिये:
इसी क्रम में अररिया प्रखंड के मदनपुर मठ टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 182 व मदनपुर बाजार के केंद्र संख्या 195 पर आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण सीडीपीओ तनूजा साह द्वारा किया गया। इस क्रम में उपस्थित पोषक क्षेत्र की महिलाओं को उन्होंने बताया कि गर्भधारण की पुष्टि होने के उपरांत गर्भवती महिलाओं को अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के संपर्क में लगातार रहना चाहिये।साथ ही प्रसव पूर्व सभी जरूरी जांच नियमित अंतराल के बाद कराते रहना चाहिये। उन्होंने गर्भधारण अवधि से लेकर सुरक्षित प्रसव तक बरते जाने वाली तमाम सावधानियों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी ।उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान भोजन में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट व वसा की निर्धारित मात्रा आहार के रूप में लेना चाहिये।इसके लिये उन्होंने हरे पत्तेदार सब्जी, दूध, ताजे फल का सेवन नियमित रूप से करने के लिये गर्भवती महिलाओं को प्रेरित किया।

होने वाले शिशु के बेहतर स्वास्थ्य की दी गई जानकारी :

कार्यक्रम के दौरान पिरामल स्वास्थ्य की बीटीएम रेणु कुमारी ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में उचित पोषण नहीं मिलने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो सकता है।इसलिए नवजात को छह माह तक की उम्र तक स्तनपान कराना जरूरी है।छह माह के बाद बच्चे के लिये ऊपरी आहार का सेवन जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि छ्ह माह तक के बच्चे को केवल स्तनपान कराने से दस्त व निमोनिया से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में केयर के बीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नौ से 24 माह के बच्चों को स्तनपान के साथ तीन बार अर्ध ठोस पौष्टिक आहार देना जरूरी होता है।उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आहार की विविधता का ध्यान रखना जरूरी है।इस दौरान सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रसव पूर्व देखभाल, एनीमिया की रोकथाम व पौष्टिक आहार सहित अन्य जानकारी गर्भवती महिलाओं को दी गयी।मौके पर सेविका कल्पना देवी, एएनएम पूनम कुमारी, आशा कर्मी वनिता देवी सहित अन्य मौजूद थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago