हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, हत्या और भ्रष्टाचार को रोक पाने में अक्षम महुआ पुलिस प्रशासन के खिलाफ बहुजन एकता मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकाला।
आक्रोश मार्च में शामिल सदस्यों ने महुआ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और लगातार हो रही हत्या को लेकर महुआ थाना गेट के सामने 30 मिनट तक प्रशासन के खिलाफ संवैधानिक तरीके से पुलिस प्रशासन का विरोध किया एवं पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया कि यदि जल्द से जल्द महुआ थाना क्षेत्र में अपराध पर काबू नहीं पाया गया तो बहुजन एकता मोर्चा के तरफ से अग्र आन्दोलन किया जायेगा।
मोर्चा के सदस्यों ने एक स्वर में स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि क्षेत्र में अपराध का स्तर काफी बढ़ चुका है और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अपराधी बड़े आराम से हत्या कर फरार हो जाते है। महीनो बीत जानें के बावजूद इन हत्याकांड का खुलासा नहीं किया जाता है। सदस्यों का कहना था कि यदि पुलिस सख्ती से अपना काम करती तो अपराधियो के हौसले इतने नहीं बढते।आकोश मार्च का नेतृत्व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शशि भारती ने किया।इसमें मुख्य रूप से जित्तू राहतान,पवन यादव,विपीन बिहारी,मनोरंजन सिंह,कुंदन यादव,पंकज पासवान,रंजन दास, विजय कुशवाहा समेत मोर्चा के सैकड़ों सदस्य इस आक्रोश मार्च में शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment