Home

बकड़ी चराने गए बच्चे की पोखरा में डूबने से हुई मौत

भगवानपुर हाट (सीवान) थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के मिश्रवलिया टोला में बकड़ी चराने गए बच्चे की मौत। गांव में पसरा सन्नटा। घटना के संबंध में गांव के लोगों ने बताया कि गांव के बच्चे घर से आधा किलोमीटर दक्षिण दिशा में उपस्थित पोखरा के बांध पर बकड़ी चराने के लिए गए थे। इन्ही बच्चों के साथ शिवकुमार राय का छह वर्षीय पुत्र चंदन कुमार खेलने के लिए चला गया था। बांध पर खेलने के क्रम मृतक पोखरा के बांध से फिसलकर पोखरा में जा डूबा । अपने साथी के डूबने को देख बच्चों ने बचाने के लिए आवाज लगाई जब आवाज सुन गांव वाले पहुचते तब तक बच्चा गहरे पानी मे डूब गया था। आननफानन में ग्रामीणों ने बच्चा को पानी से निकालकर डॉक्टर के पास जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने पुलिस बल के साथ पहुच शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया।लाडले के मौत से घर में पसरा सन्नटामृतक अपने माता पिता के चार संतान में सबसे बड़ा लड़का था । इसके मौत होने से इसके माता सुनीता देवी अपने लाडले के मौत की खबर सुन अपनी सुधबुध खो चुकी थी ।वही दादा जवाहर राय,बहन सुजाता कुमारी,गुड़िया कुमारी व भाई आर्यन्स कुमार का रोने से हालत खराब हो चुकी । जबकि उपस्थित लोगों के चहरे पर मायूसी छायी था। जबकि जो बच्चे साथ मे गए थे अपने साथी के मौत से उदास व हादस दिखाई दे रहे थे। जबकि मुखिया सतेंद्र राम ने मृतक के घर पहुच परिजनों को सांत्वना दिया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago