torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बिजली के करंट से बलहां पैक्स अध्यक्ष के छोटे पुत्र की मौत व बड़ा घायल - गौरी किरण
Home

बिजली के करंट से बलहां पैक्स अध्यक्ष के छोटे पुत्र की मौत व बड़ा घायल

अभिषेक था बीटेक फाइनल समेस्ट का छात्र

पुत्र के मौत के गम में उदास बैठे पिता

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के रामपुर लौवां गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से बलहां एराजी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा के 22 वर्षीय छोटे पुत्र अभिषेक कुमार शर्मा की मौत हो गई है, जबकि बड़े पुत्र ललित कुमार का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई बिजली की करंट की चपेट में आ गए थे। दोनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां बाइस वर्षीय छोटे पुत्र अभिषेक कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं बड़ा पुत्र ललित कुमार का इलाज चल रहा है। अभिषेक की मौत की खबर मिलते हीं घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलते हीं दरवाजे पर लोग जमा हो गए। सभी परिजनों को सांत्वना देने व ढांढस बंधाने में जुटे थे। बताया जाता है कि अभिषेक भोपाल इंजीनियरिंग कॉलेज से फाइनल समेस्ट छात्र था। कोरोना में कॉलेज बन्द होने पर वह घर आया था। इसकी सूचना मिलने पर संजय प्रसाद,चन्द्रिका प्रसाद,राजद नेता अशोक राय सहित सैकड़ों लोग सांत्वना देने पहुंचे थे।