Home

वैशाली पुलिस के मुस्तैदी से चंद घंटों में धर दबोचे गए बैंक लुटेरे,एक फरार

हाजीपुर (वैशाली)शहर में कोनहारा घाट के प्रसिद्ध नेपाली मंदिर स्थित एसबीआई के सीएसपी से दिन-दहाड़े रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया।हालांकि इस क्रम में एक लुटेरा भागने में सफल हो गया।

लेकिन पकड़े गए लुटेरों के पास से दो पिस्टल,गोली और उसकी बाइक भी बरामद की गई है।सूत्रों ने बताया कि लूट की यह घटना शुक्रवार को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे घटी है और तीन हथियार बंद अपराधियों ने ग्राहक सेवा केद्र में घुसकर हथियार के नोंक पर करीब 77 हजार रुपये लूट कर भाग निकले।

नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बैंक से रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को स्थानीय लोगों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया है।उसके पास से दो पिस्टल और गोली भी बरामद की गई है।जिले के दूसरे थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों की पहचान पेशेवर अपराधी के रूप में की गई है।

दोनों के विरुद्ध पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।हालांकि इस दौरान इसका एक सहयोगी भागने में सफल हो गया है लेकिन उसकी बाइक पड़क ली गई है।जिसे वह छोड़ कर भाग निकला।भागने वाले बदमाश की भी पहचान हो चुकी है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।सूत्रों ने बताया कि तीन सशस्त्र लुटेरे का गिरोह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में घुसते ही शाखा में मौजूद कर्मियों को पिस्तौल भिड़ा कर अपने कब्जे में ले लिया।इसके बाद बारी-बारी से काउंटर और कर्मियों के पास के रुपये निकलवा लिया।बदमाश शाखा में और रुपये होने की बात कह गोली मारने की धमकी देकर उन्हें बताते के लिए जिद कर रहे थे।इस दौरान लुटेरे करीब 77 हजार रुपये नकद के अलावा सभी के बैग और मोबाइल भी छीन लिया और बाहर निकल गए।इस दौरान बैंक में मौजूद कर्मियों ने भी उनका पीछा किया और शोर मचाते हुए खदेड़ने लगे।इस क्रम में आसपास के लोगों ने भागते बदमाशों को घेर लिया और सूचना पर नगर पुलिस टीम भी पहुंच गई।पुलिस ने लोगों के सहयोग से दो बदमाश को पकड़ लिया लेकिन तीसरा भागने में सफल रहा। लूटे गए रुपये की बरामदगी को लेकर पुलिस तलाशी और छापेमारी कर रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago