Home

बिना बिचौलिए का ऋण उपलब्ध कराए बैंक: जिलाधिकारी

मोतिहारी(बिहार)जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय क्रेडिट सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सभी बैंकों के जिला समन्वयक और जिला अग्रणी प्रबंधक मौजूद थे। उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडे, जिला परिषद अध्यक्षा ममता राय, मोतिहारी के उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, सांसद संजय जायसवाल के प्रतिनिधि प्रदीप सराफ, विधायक शमीम अहमद के प्रतिनिधि, रिजर्व बैंक के एलडीओ मलय रंजन, नाबार्ड के डीडीएम आनंद अतिरेक, आरसेटी डायरेक्टर संजय झा और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत जिला अग्रणी प्रबंधक गोपाल प्रसाद ने स्वागत भाषण से की। उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडे ने कहा कि बैंकों को ऋण देने में बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने केसीसी ऋण प्रवाह के लिए प्रखंड स्तर पर कृषि ऋण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर की पूर्व सूचना जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से दी जाए।

सरकारी ऋण योजनाओं में निजी बैंकों को भी सरकारी बैंकों की तरह प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों की उपलब्धि को प्रतिशत के रूप में डीएलसीसी रिपोर्ट में दर्शाने का निर्देश दिया। नीलम पत्रवाद पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों का लोक अदालत में समझौता हो चुका है, उनकी सूची सभी बैंक जल्द से जल्द नीलम पत्र पदाधिकारी को सौंपें।

केसीसी पशुपालन और मत्स्य पालन ऋण की स्वीकृति बैंकवार उपलब्ध कराने का निर्देश जिला अग्रणी प्रबंधक को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक अपनी उपलब्धि की रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित हों।

जिला परिषद अध्यक्षा ममता राय ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रडिया शाखा और पंजाब नेशनल बैंक की नवादा शाखा के अपने नियत स्थान पर न चलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान कार्यस्थल पर बैंक संचालन का कोई लिखित आदेश या लाइसेंस हो तो अगली बैठक में प्रस्तुत करें। साथ ही, उच्च अधिकारियों को इस मामले में ध्यान दिलाकर शाखाओं को पुराने स्थान पर वापस लाने की पहल करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago