Home

दिवाली और छठ पूजा को लेकर लगभग एक सप्ताह तक बैंक रहेंगे बंद

दिल्ली: देश के राष्ट्रीय बैंकों में छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होती है।जिस राज्य में जो महवपूर्ण त्योहार होता है, उसके मुताबिक बैंक बंद रहते हैं।बिहार की बात करें तो अभी दशहरा अभी कुछ दिन पहले गुजरा है और अब दिवाली-छठ आने वाला है।18 तारीख से देखें तो बिहार में अगले 12 दिन में लगभग एक सप्ताह तक बैंकों का कामकाज नहीं होगा।

दिवाली और छठ में लगभग एक सप्ताह तक बैंक रहेंगे बंद
बिहार में बहुत ज्यादा तीज-त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनमें दिवाली और छठ पूजा को सबसे बड़ा पर्व माना गया है।इस बार छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।यह त्यौहार 4 दिन तक मनाया जाता है।भगवान को समर्पित इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाया जाता है।बैंकों में छुट्टी के लिहाज से देखें तो इस बार 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार है। 23 अक्टूबर को रविवार और 24 अक्टूबर को काली पूजा और दिवाली पर बैंक बंद रहेंगे।

लोक आस्था का महापर्व छठ 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा

दिवाली की छुट्टी समाप्त होते ही छठ की छुट्टी शुरू हो जाएगी।इस बार छठ में रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा की जाएगी। जबकि सोमवार की सुबह उगते भास्कर की पूजा की जाएगी।यानी इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।इस तरह अगर अक्टूबर महा से देखें तो पूरे माह में बिहार में बैंक लगभग कुल 20 दिनों तक बंद रहेंगे।

छठ महापर्व के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जान ले

नहाय खाय की तिथि से छठ पूजा का प्रारंभ होता है और इस बार यह तिथि 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार के दिन होगी।

नहाय खाय के दूसरे दिन खरना होती है। इसी दिन से छठ का व्रत भी प्रारंभ होता है। इस बार खरना 29 अक्टूबर शनिवार के दिन मनाई जाएगी।

खरना के बाद 30 अक्टूबर को सूर्यास्त के समय शाम 5 बजकर 37 मिनट पर अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि 31 अक्टूबर को सूर्योदय के समय आपको उगते हुए सूर्य को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर अर्घ्य दिया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago