Home

बरगद का पेड़ गिरा, युवक की मौके पर मौत

भगवानपुर हाट(सीवान)सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। एक महिला और एक युवक की जान चली गई। लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव में बरगद का पेड़ एक वाहन पर गिर गया। वाहन में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी सैफू मिया का बेटा युसूफ अली बैठा था। वह कपड़े बेचने का काम करता था। पेड़ गिरने से वाहन पूरी तरह दब गया।

युसूफ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पेड़ काटकर शव को बाहर निकाला। युसूफ साड़ी बेचकर परिवार चलाता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा है।घटना की सूचना मिलने पर एसआई चांदनी कुमारी और सीओ कुमारी नेहा घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago