गिरिडीह(झारखंड)बिरनी प्रखंड के तीन अलग अलग स्थानों पर सोमावर को अहिवरण जयंती सह परिवार मिलन समारोह मनाया गया। मोदी समाज सेवा समिति के द्वारा रामचन्द्र मोदी विवाह भवन,मोदी सेवा ट्रस्ट ने माँ डबरसैनी पहाड़ के तारा पहाड़ी के तलहटी में। जबकि बर्णवाल सेवा समिति ने जनता जरिडीह में बडे धूमधाम से अहिवरण जयंती सह परिवार मिलन समारोह मनाया। तीनों ही स्थानों पर समिति व ट्रस्ट ने अहिवरण जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के पहले शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। महाराज अहिवरण की फोटो पर मोदी समाज के सभी लोगों ने बारी बारी से पुष्पांजलि कर अपने पुरोधा महाराज अहिवरण को याद किया।मोदी समाज समिति के प्रखण्ड उपाध्यक्ष रणबीर कुमार मोदी,मोदी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल प्रसाद एवं बर्णवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में रामगढ़ के जिला खनन पदाधिकारी नितेश बर्णवाल,बर्णवाल मोदी समाज के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ बर्णवाल,झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत नन्द किशोर मोदी, प्रदेश महामंत्री कृष्णमुरारी लाल बर्णवाल,झारखण्ड प्रदेश महामंत्री परमेश्वर मोदी,कस्तूरबा बिद्यालय वार्डेन बिना बर्णवाल ,भोला प्रसाद सेवानिवृत्त एजीएम बैंक ऑफ इंडिया, सेवानिवृत प्रधानाचार्य लक्ष्मण मोदी, सेवानिवृत्त शिक्षक भुनेश्वर मोदी,सिंटू बर्णवाल,संजय मोदी समेत अन्य गण्यमान्य लोगो उपस्थित रहे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment