भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव के महा दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को अक्षर आंचल योजना के तहत क्षेत्र के 13 केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में महादलित,अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा तथा पिछड़ा समाज महिलाए शामिल हुई।जिसमे नव साक्षर महिला शामिल हुई। बीईओ राकेश कुमार ने बताया की प्रखंड के मिडिल स्कूल बिठूना, मिडिल स्कूल कौड़िया, मिडिल स्कूल मोरा,उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनकट पूर्व, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सराय परौली,उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलिकपुरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंडित के रामपुर,उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुआफार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भीखमपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनसोही में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।जहां शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुआ हैं। उन्होंने बताया की परीक्षा में कुल 775 महिलाए शामिल हुई।परीक्षा में शामिल महिलाओं की कॉपी चेक करने के बाद पास होने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment