भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य माघर गांव के फिरोज हुसैन के 18 वर्षीय पुत्र मो. सोहैल की शुक्रवार की रात बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली लगने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह अपने टेंट हाउस की दुकान में घर से अपने पिता का खाना लेकर गया था। यहां आने पर गोदाम में पंखा ठीक करने के दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन परिजन व शुभचिंतक उसे आननफानन में इलाज के लिए ले गए लेकिन डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद कोहराम मच गया। मां नतीशा खातून व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल मातम में बदल गया। सुबह होते हीं दरवाजे पर देखने वाले लोगों की भीड़ उमड़ गई। पूर्व मुखिया मनमोहन मिश्र, अंगद मिश्र, पूर्व प्रमुख रामजी चौधरी, उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बीरेन्द्र प्रसाद मिश्र, लगन प्रसाद, मोती साह, टुन्नु सिंह, शमी अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी व अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। शनिवार को मृतक का दाह संस्कार किया गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment