हाजीपुर(वैशाली)जिले के चेहराकलाँ प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भाव मंडप भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सिंह एवं सेवानिवृत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री अवधेश प्रसाद राय की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित हुआ।इस अवसर पर प्रखंड चेहराकलाँ एवं गोरौल के अधिकांश शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमुद रंजन,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि श्री अशोक राय,सेवानिवृत्त शिक्षक वीर चंद्र सिंह,प्रधानाध्यापक मोहम्मद सेराजुल हक फैजी, बीआरपी गोरौल श्री कौसर प्रवेज़ खान,बीआरपी पवन कुमार,शिक्षक रघुनाथ कुमार,प्रधानाध्यापक वासिफ अख्तर,लेखपाल श्री राम जी,मोहम्मद इस्लाम,प्रधानाध्यापक श्री दीपक प्रसाद सहित अन्य गणमान्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने विदाई समारोह में भाग लिया।विदाई समारोह में मंच का संचालन बीआरपी गोरौल श्री कौसर प्रवेज़ खान द्वारा किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अवधेश प्रसाद राय भावुक नजर आए।
विदाई समारोह में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सिंह को अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक श्री दिनेश राम द्वारा अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।उक्त जानकारी मोहम्मद नसीम अख़्तर,शिक्षक,राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफ़ापुर उर्दू सह टीचर्स ऑफ़ बिहार के तिरहुत प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी ने दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment