मशरक(सारण)जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार, मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के बापू सभागार में मशरक प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बीडीओ मो. आसिफ की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में बताया गया कि 24,25 नवंबर को होने वाले विशेष कैम्प में अधिक से अधिक मतदाताओ का नाम जोड़ा जाय ताकि मशरख का नाम जिला में आगे रहे।इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि आप प्रतिदिन अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रतिदिन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
ताकि जिला कार्यालय को प्रतिदिन अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराया जा सके। विदित हो कि जिले में अभी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जो 29 नवंबर तक चलेगा। जिसमे 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके सभी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना है, मृत मतदाता एवं स्थाई रूप से कही और शिफ्ट कर गए मतदाता का नाम विलोपित करना है तथा अगर किसी मतदाता के प्रविष्टि में किसी भी प्रकार की अशुद्धि है तो वो अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क स्थापित कर, इसे ठीक करा सकते हैं। इस बैठक में अरूण कुमार पाठक,संतोष कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,मुकुल कुमार सिंह,राजमोहन कुमार सिंह, बब्लू कुमार सिंह,सतीश पाठक,गीता कुमारी,बृज किशोर प्रसाद सहित अन्य बीएलओ मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment