भगवानपुर हाट(सीवान)गुरुवार को बीडीओ डॉ.कुंदन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना को क्रियान्वयन हेतु मनरेगा भवन के सभा कक्ष में सभी मुखिया,पंचायत सचिव तथा लेखापाल के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद बीडीओ ने बताया कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस योजना के चयनित वार्ड में कार्य प्रारंभ करने तथा गुणात्मक रूप से धरातल पर उतारने पर चर्चा हुई । बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में इस योजना का लाभ प्रथम चरण में चार चार वार्ड में दिया जाना है।उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति वाले वार्ड को प्राथमिकता दी गई । बैठक में मुखिया मनमोहन मिश्र,मंटू द्विवेदी,राजेंद्र सिंह,जितेंद्र पासवान,राजेश्वर साह के अलावा पंचायत सचिव शिव सतन राम,बबलू कुमार,अफजल इकबाल आदि उपस्थित थे ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment