Home

बहनोई की इश्क में अंधी बीडीओ की पत्नी बहनोई के साथ फरार

सीतामढ़ी(बिहार)इश्क अंधा होता है।उसे बस अपने प्रेमी के चेहरे में भी सारा संसार नजर आता है और उसके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। हद तो तब हो जाता है जब इश्क में पड़े प्रेमी जोड़े कानून को भी अपने हाथ में लेने से गुरेज नहीं करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है, जहां नानपुर बीडीओ आबिद हुसैन की पत्नी अपने बहनोई के प्रेम में पड़ पति को छोड़कर फरार हो गई। दरअसल, सीतामढ़ी के बीडीओ आबिद हुसैन ने नानपुर थाने में आवेदन देकर बताया है कि- उनकी पत्नी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। अब इस शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला आज से तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पति और परिजनों के समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी और अपने प्रेमी बहनोई के साथ फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि, बीडीओ पांच अगस्त की शाम करीब सात बजे प्रखंड कार्यालय से वो आवास पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पत्नी का बहनोई मो. निजाम उनके घर पर मौजूद है। कुछ देर बात करने के बाद उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि कि वह अपने बहनोई के साथ जाना चाहती है। पत्नी की बात सुनकर बीडीओ ने उसे काफी समझाया। इतना ही नहीं परिवार के सभी सदस्यों ने समझाया,लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं हुई। वहीं,थाने में दर्ज प्राथमिकी में बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि, उन्होंने अपंनी पत्नी को उसके बहनोई के साथ बाहर जाने से जब मना किया तो पत्नी आग बबूला हो गई। इसके बाद वो गाली – गौलोज करने लगी। इतना ही नहीं पत्नी का बहनोई भी गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर बीडीओ के साथ मारपीट भी की। हालांकि, गनीमत यह रही कि पिटाई के दौरान बीडीओ के दो भाई घर पर ही मौजूद थे और इन दोनों ने मारपीट के दौरान बचाव किया। बीडीओ ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि,उनकी पत्नी जाते-जाते घर से कीमती आभूषण भी ले गई है। जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी बहनोई के साथ फरार होने के दौरान बीडीओ को दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में मुकदमा कर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर फिलहाल मामले की जांच हो रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago