भगवानपुर हाट(सीवान)होली से पहले भगवानपुर हाट पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में 142 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस थाना क्षेत्र के मालमलिया चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी।तभी एक पिकअप तेजी से मसरख की तरफ से मलमलिया आ रही थी।तभी चालक ने पुलिस को वाहन चेक करते देख मसरख कि तरफ भागने लगा।इसे देख पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए हसनपुरा बाजार के आगे चालक ने वाहन को खड़ा कर अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गया था।पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसपर सड़ागला गोभी और मटर के नीचे तिरपाल से ढक कर 142 कार्टून अंग्रेजी ऑफिसर चॉइस शराब बरामद की गई।जिसमे 180 एमएल फ्रूटी टेट्रा पैक शराब बरामद की गई।जिसकी 1226.880 लीटर है।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है शराब तस्कर होली की तैयारी के लिए शराब की बड़ी खेप मंगाई थी।लेकिन पुलिस ने इसे पकड़ उसके मसूबे पर पानी फेर दिया।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भाग रही वाहन को पीछा कर शराब की बड़ी खेप के साथ पिकअप को जब्त किया गया है।उन्होंने बताया वाहन और उसके मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment