छपरा (सारण) विधान सभा चुनाव से पूर्व जिले की सभी जदयू संगठन की बूथ स्तर की कमिटियों को सशक्त किया जाएगा।जब पंचायत स्तर पर व बूथ स्तर की इकाई सशक्त होगी तो चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को किसी भी विधान सभा क्षेत्र में कठिनाई नहीं होगी।उक्त बाते सारण जिला के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने जिले के 26 पंचायतो में बूथ स्तर के सांगठनिक बैठकों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेते मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र के बरदहिया भूआलपुर बहुआरा पट्टी में कही।उन्होंने कहा कि जनता पारखी है 15 वर्ष पूर्व के शासनकाल और विकास पुरुष मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यो का आकलन कर रही है।अब विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होने जा रहा है आप सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर अभियान चला कर प्रसार प्रचार में जुट जाए।सभी सीटो से एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जित सुनिश्चित करना है।बैठक में मुन्ना पाठक,पिंटू सिंह ,नागेंद्र सिंह ,सद्दाब आलम ,आशिफ इकबाल ,अखिलेश सिंह ,तौहीद आलम ,शहनवाज़ आलम आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment