गिरिडीह(झारखंड)बिरनी थाना के मंझलाडीह पंचयात अंतर्गत बिशनपुर निवासी मथुरा कुमार यादव ने स्थानीय मुखिया सतेंद्र राउत और उसके सहयोगी बिनोद यादव पर मारपीट करने व पॉकेट से 10 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । उन्होंने कहा है कि बीते गुरुवार शाम 5:30 बजे मंझलाडीह पंचयात भवन में पंचायत सचिव महेश दास से भेंडर से सम्बंधित बिल पर हस्ताक्षर व मोहर लगवाने गया था। तभी मुखिया सतेंद्र राउत ने गली गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर पंचयात भवन से बाहर कर दिया तथा उसके सहयोगी बिनोद यादव ने धक्का मुक्की करते हुए लात जुता से मारने लगा साथ ही मुखिया ने भी मारपीट किया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए इस दौरान बिनोद यादव ने मेरे पॉकेट से दस हजार रुपये निकाल लिया और धमकी दिया कि आगे से भवन में मत आना अन्यथा इससे भी बुरा हाल करेंगे । कहा घटना के दौरान पंचयात सेवक महेश दास एवं रोजगार सेवक भीम मिस्त्रीं भी मौजूद थे। वही पंचयात सचिव महेश दास ने कहा कि घटना सत्य है दोनों के बीच मारपीट की घटना घटी है । इधर मुखिया सतेंद्र राउत ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मथुरा यादव गलत तरीके से काम करने का दवाब बना रहा था मना करने पर उल्टा तैस में आकर गाली गलौज करने लगा जो जांच में स्पस्ट हो जाएगा । थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment